सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सहायक निरीक्षक निलंबित, विभागीय कार्यवाही के आदेश

Ads

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सहायक निरीक्षक निलंबित, विभागीय कार्यवाही के आदेश

  •  
  • Publish Date - November 26, 2020 / 09:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

मथुरा, 26 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) के एक गोपनीय सहायक निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है साथ ही इस मामले में विभागीय कार्यवाही करने के भी आदेश दिए हैं।

पुलिस विभाग के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसपी (सुरक्षा) के गोपनीय सहायक निरीक्षक गुडाकेश त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने के आरोप में तुरंत निलंबित कर दिया है।

भाषा सं शोभना

शोभना