बस्तर के किसानों को सीएम रमन ने दी सौगात, 25 करोड़ 36 लाख का धान बोनस

बस्तर के किसानों को सीएम रमन ने दी सौगात, 25 करोड़ 36 लाख का धान बोनस

बस्तर के किसानों को सीएम रमन ने दी सौगात, 25 करोड़ 36 लाख का धान बोनस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: October 13, 2017 7:27 am IST

 

बस्तर: सीएम रमन सिंह ने शुक्रवार के दिन बस्तरवासियों को 100 करोड़ से ज्यादा की सौगात दी है. सीएम ने 16 हजार 200 किसानों को धान का बोनस दिया है. किसानों को करीब 25 करोड़ 36 लाख रुपए का धान बोनस वितरण किया जाएगा, धान बोनस किसानों के एकाउंट में सीधा चला जाएगा. दीपावली से पहले धान बोनस मिलने किसान भी खुश हैं.

रमन सिंह ने शुरू किया बोनस तिहार, किसान कांग्रेस ने बताया धिक्कार दिवस

इसके साथ ही सीएम रमन सिंह ने 67 करोड़ के निर्माणकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया. कार्यक्रम के दौरान सीएम रमन सिंह के साथ मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे.

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में