भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल

Ads

भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - August 3, 2017 / 03:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

 

मरवाही में एक बार फिर भालुओं के हमले के मामले सामने आने लगे हैं जहां मरवाही वनमंडल के खोडरी रेंज के करगीखुर्द गांव में सेमबाई नामकी महिला जो गांव की सीमा से सटे जंगल की तरफ गयी थी कि तभी वहां मादा भालू और उसके दो बच्चों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने पर जब गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे तब तीनों भालू जंगल की ओर भाग गये। इसमें घायल महिला को सेनेटोरियम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।

इसके दो दिन पहले इसी जंगल में भालुओं ने दो और लोगों को घायल किया था जिनको गंभीर हालत में सिम्स रिफर किया गया है। पिछले करीब तीन महीने से इस वनमंडल में भालुओं के हमले का कोई मामला सामने नहीं आने से वनविभाग ने राहत की संास ली थी पर अब खोडरी रेंज में भालुओं के हमले से वन विभाग ने लोगों को षाम के बाद जंगल जाने से परहेज करने की हिदायत दी हैं।