नशे की लत : बियर समझकर पी गया एसिड, शख्स की इलाज के दौरान मौत

नशे की लत : बियर समझकर पी गया एसिड, शख्स की इलाज के दौरान मौत

नशे की लत : बियर समझकर पी गया एसिड, शख्स की इलाज के दौरान मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 15, 2020 1:49 am IST

भोपाल। कोरोना के कारण जारी शराबबंदी में कुछ ऐसे भी शराबी हैं जिन्हे यह भी समझ नही आ रहा कि यह शराब है या कुछ और। नशे की ऐसी लत में कुछ लोग अपना विवेक तक खो देते हैं, जिसके कारण उनकी मौत तक हो जा रही है।

ये भी पढ़ें:इंदौर में मंगलवार को 65 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिले में 427 हुई संक्रमितों की संख्या

एक ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल के टीटीनगर थाना क्षेत्र में आया है जहां एक व्यक्ति ने बियर समझकर एसिड पी लिया। ​दरअसल एसिड एक बियर जैसी बोतल में रखा था, जिसे वे शराब की तलब में पी गया। जिसके बाद इलाज के दौरान 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई, कोरोना के चलते लॉकडाउन में शराब की सभी दुकानें बंद हैं,​ ऐसे में भी शराबियों की लत कम नही हो रही है और जाने अनजाने गलत कदम उठा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रेलवे ने सभी प्रकार की पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेन 3 मई तक किए रद्द, स…

पुलिस थाना टीटी नगर से मिली जानकारी के मुताबिक शक्ति नगर निवासी सुरेश काजलकर ने सोमवार को घर में रखी बीयर की बोतल(दरअसल लोकल एसिड बेचने वाले बीयर की खाली बोतल में एसिड भरकर बेचते हैं) को देखकर सोचा कि यह बीयर रखी है। पीने के बाद जब उसे जलन हुई तो उसने घर के लोगों को बताया। पुलिस का कहना है कि घर के लोग सुरेश को लेकर चूनाभट्टी इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में गए। वहां सोमवार को सुरेश को भर्ती किया गया। मंगलवार को सुरेश ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन के दौरान इन विमानों को मिली उड़ान भरने की अनुमति, नागरिक उ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com