CM भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर पलटवार, बोले ‘पीएम केयर्स फंड में मिला चीनी कं​पनियों से पैसा, सवाल के बदले सवाल कर रही BJP’

CM भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर पलटवार, बोले 'पीएम केयर्स फंड में मिला चीनी कं​पनियों से पैसा, सवाल के बदले सवाल कर रही BJP'

CM भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर पलटवार, बोले ‘पीएम केयर्स फंड में मिला चीनी कं​पनियों से पैसा, सवाल के बदले सवाल कर रही BJP’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 28, 2020 2:29 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्रकारवार्ता में चीन मुद्दे और पीएम केयर फंड को लेकर केन्द्र को घेरा है, सीएम ने कहा कि पीएम चीन के लिए नरम रुख अपनाते हैं, पीएम केयर फंड को चीनी कंपनियों से पैसा मिला है, चीन से शत्रुता के बावजूद पैसे क्यों ले रहे हैं। उन्होने कहा कि पीएम केयर फंड में 9 हजार 678 करोड़ रुपए मिले हैं लेकिन किसी को नहीं मालूम यह फंड कैसे संचालित होता है।

ये भी पढ़ें: कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में किस पायदान पर हैं छत्तीसगढ़-मध्यप्र…

सीएम ने आगे कहा कि पीएम केयर फंड आरटीआई के भी अधीन नहीं है, यह फंड अपारदर्शी और गोपनीय तरीके से संचालित हो रहा है, पीएम मोदी चीन मामले पर सच क्यों नहीं बता रहे हैं। असल मुद्दों को जनता से छुपाया जा रहा है, पीएम और रक्षामंत्री के बयान में विरोधाभाष नजर आ रहा है, कांग्रेस राष्ट्रहित में सवाल पूछती रहेगी।

ये भी पढ़ें: कोरोना मु​क्त हुआ छत्तीसगढ़ का ये जिला, अंतिम पॉजिटिव बचे ITBP जवान…

इसके अलावा सीएम ने पीसी में कहा कि चीनी समानों पर प्रतिबंध भारत सरकार को लगाना है, चीनी सामनों को केवल दिखावे के लिए जला रहे हैं, वहीं दो-दो हाथ करने वाले गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सीएम ने बड़ा पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह के शब्दों का प्रयोग गुंड़े-बदमाश करते हैं, अखाड़े में इस तरह की बात होती है। प्रजातंत्र में ऐसी बात नहीं होती।

ये भी पढ़ें: बीजेपी की वर्चुअल रैली में सीएम शिवराज का संबोधन, मोदी सरकार की गिन…

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस के सवालों से बचने भाजपा मामलों को डायवर्ट करती है, राजीव गांधी फाउंडेशन पर आरोप बेबुनियाद हैं, जवाब देना छोड़ भाजपा उल्टे कांग्रेस से सवाल करती है। वहीं सीएम शिवराज द्वारा जवानों के अपमान करने वाले बयान पर सीएम ने कहा कि प्राणों की कीमत पैसों से नहीं होती, भाजपा ने हमेशा शहीदों का अपमान किया। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के हित में पीएम से बात करने में कोई संकोच नहीं करूंगा, जितनी बार मुलाकात हुई राज्य के हित पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 45 नए मरीज मिले, इन 7 जिलों में मिले पॉजिटि…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com