सीएम बघेल का बीजापुर दौरा, पुलिस और नक्सल पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात, 35 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम बघेल का बीजापुर दौरा, पुलिस और नक्सल पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात, 35 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
बीजापुर। सीएम भुपेश बघेल आज एक दिवसीय बीजापुर प्रवास पर रहेंगे। यहां वे सामाजिक संगठनों, पुलिस परिवार और नक्सल पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे लगभग 35 करोड़ के विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अलग-अलग समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी चौपाल पर चर्चा करेंगे।
पढ़ें- गर्ल्स स्कूल के पास 10-10 किलो के 4 आईईडी लगा रखे थे नक्सली, फोर्स ने किया डिफ्यूज, सर्चिंग तेज
उधर लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया और AICC सचिव अरुण उरांव और चन्दन यादव पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। आम चुनाव में मिली हार के बाद पदाधिकारियों का 2 दिवसीय दौरा काफी अहम माना जा रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक होगी।
पढ़ें- जोगी ने रेणुका सिंह को केंद्र में मंत्री बनने की दी…
बैठक में सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे वहीं, दो जून को राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक होगी। माना जा रहा है कि लोकसभा प्रत्याशियों से हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। इसी दिन सभी जिलाध्यक्षों की बैठक भी रखी गई है। हालांकि अब तक बैठक के एजेंडे तय नहीं किए गए हैं।
मोदी के 57 महारथी.. देखिए
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/j0ZS7Pf9uMI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


