भूपेश बघेल आज CM रमन सिंह से मुलाकात करेंगे, जमीन मामले में मुलाकात का मांगा था वक्त

Ads

भूपेश बघेल आज CM रमन सिंह से मुलाकात करेंगे, जमीन मामले में मुलाकात का मांगा था वक्त

  •  
  • Publish Date - May 16, 2017 / 03:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

 

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद साढ़े तेरह सालों में पहली बार पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। दरअसल उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुलाकात का वक्त मांगा, तो मुख्यमंत्री ने भी उन्हें सीएम हाउस बुलाने में देर नहीं की। बघेल ने दुर्ग जिले के कुरूदडीह गांव के उन किसानों को साथ लेकर सीएम से मिलने का वक्त मांगा था, जो उनके परिवार पर अपनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते रहे हैं।

ये किसान भूपेश बघेल के बंगले में हमारी जमीन वापस दिलाओ का तख्ती लेकर पहुंचे थे। बघेल ने उन किसानों को अंदर बुलाया, चाय पिलाई और उन्हें साथ लेकर मुख्यमंत्री के पास जाकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। लगे हाथ उन्होंने सीएम से पत्र लिखकर मुलाकात का वक्त मांग लिया। अब सारे लोगों की निगाहें दोनों धूर विरोधी राजनीतिज्ञों के मुलाकात पर टिकी है। डॉ.रमन सिंह और भूपेश बघेल के रिश्ते काफी तल्ख हैं, दोनों एक मंच पर साथ आने से बचते भी रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा, कि इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किस तरह का संवा