नाबालिग पर एसिड अटैक का मामला, केस दर्ज करने पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप, टीआई और प्रधान आरक्षक सस्पेंड.. देखिए

Ads

नाबालिग पर एसिड अटैक का मामला, केस दर्ज करने पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप, टीआई और प्रधान आरक्षक सस्पेंड.. देखिए

  •  
  • Publish Date - June 4, 2019 / 10:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

शहडोल। शहडोल के ब्यौहारी में नाबालिग पर एसिड फेकने के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर आईजी ने टीआई गोपाल सिंह और प्रधान आरक्षक वीरेंद्र तिवारी को निलंबित किया है। 26 मई की घटना के बाद से रिपोर्ट दर्ज के लिए 5000 रूपए रिश्वत मांगी जा रही थी।

पढ़ें- दुर्ग वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, बायपास जल्द होगा टोल फ्री , गृह म…

पीड़ित परिवार मजदूर वर्ग का है जिनका दिन का गुजारा ही रोजी रोटी से होता है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रिश्वत नहीं देने के कारण उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। 13 साल की बच्ची की हालत बेहद खराब है। थक हार कर परिवार ने आईजी दफ्तर में गुहार लगाई, जिसके बाद आईजी एसपी सिंह ने मामले की गंभीरत को देखते हुए तत्काल टीआई और प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही बच्ची के इलाज के लिए 5000 हजार रूपए की आर्थिक मदद भी की। बता दें IBC24 ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। मीडिया में खबर वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है

पढ़ें- राजधानी में युवक पर फायरिंग कर फरार आरोपी भिलाई में गिरफ्तार, घायल …

ये है पूरा मामला

26 मई को शहडोल जिले के बराछ में रहने वाले एक गरीब परिवार की 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के ऊपर एसिड अटैक हुआ था। लेकिन थाने में रिपोर्ट नहीं लिखे जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शहडोल रेंज के आईजी एसपी सिंह के यहां इंसाफ की गुहार लगाई थी।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इन दो मेडिकल कॉलेज को छोड़ बाकी सभी को मिली मान्यता, भ…

एसिड से बच्ची का चेहरा, हाथ और चेस्ट पर गंभीर रूप से जल गया है। बच्ची पर हेमराज नाम के आरोपी ने एसिड से हमला किया था। पीड़ित की मां के मुताबिक 26 मई को बेटी घर पर अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी सरोज कहार का भांजा हेमराज कहार ने बेटी के ऊपर एसिड डाल दिया और मौके से फरार हो गया जिसके बाद बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती है। बेटी की हालत नाजुक बनी हुई।

धड़ल्ले से जारी अवैध खनन, देखिए, पुलिस से भी नहीं डरते ये..

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/7Rv0aGAMjKw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>