बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में बीजेपी नेता पर बड़ा आरोप, आरोपी के खिलाफ गवाही न देने की धमकी
बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में बीजेपी नेता पर बड़ा आरोप, आरोपी के खिलाफ गवाही न देने की धमकी
जबलपुर। सोशल मीडिया में खुद को पीएम मोदी से लेकर पूर्व सीएम शिवराज, और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित बीजेपी के आला नेताओं का करीबी बताने वाले, भारतीय जनता पार्टी के एक नेता दुर्गेश उर्फ टिंकल शाह की करतूत उजागर हुई है। बीजेपी के इस नेता पर, जबलपुर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में फरार हिस्ट्रीशीटर बदमाश विजय यादव के पक्ष में गवाहों को धमकाने का आरोप लगा है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में करीब 28 हजार अतिरिक्त जवान किए जा रहे तैनात, कहीं इसकी तैयारी तो नहीं!
आरोपी भाजपा नेता दुर्गेश उर्फ टिंकल शाह के खिलाफ जबलपुर के लार्डगंज पुलिस थाने में गवाहों को धमकाने के अपराध में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। दरअसल जबलपुर में 2 साल पहले कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और उसके साथी कुक्कू पंजाबी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी और गैंगस्टर विजय यादव अब तक फरार है जिसपर पुलिस ने 25 हजार रुपयों का ईनाम घोषित कर रखा है।
ये भी पढ़ें: इस बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- कर्मचारियों के हितों के लिए प्रदेश सरकार
इसी मामले में भाजपा नेता दुर्गेश उर्फ टिंकल शाह ने हत्याकांड के गवाहों पर दबाव बनाया और उन्हें फरार गैंगस्टर विजय यादव के पक्ष में गवाही देने पर जान से मरवा देने की धमकी दे डाली। जिन गवाहों को भाजपा नेता ने सरेराह रोककर धमकी दी उनमें एक महिला गवाह भी शामिल है। महिला गवाह की शिकायत पर लार्डगंज थाना पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता और उसके एक साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जबलपुर एसपी अमित सिंह अब मामले में सख्त कार्यवाई करने की बात कह रहे हैं।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/R4fd_gHQai0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


