13 मई से 15 मई तक नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 15 से 20 नक्सली मारने का दावा
13 मई से 15 मई तक नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 15 से 20 नक्सली मारने का दावा
बुरकापाल हमले में CRPF जवानों की शहादत के बाद फोर्स ने 13 से 15 मई तक नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। बीजापुर और सुकमा ज़िले की सीमा पर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में CRPF, DRG और कोबरा बटालियन ने 15 से 20 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है। इस एनकाउंटर की एक्सक्लुसिव तस्वीरें सामने आई हैं। आप देख सकते हैं, इन तस्वीरों में सुरक्षा बलों के जवान.
नक्सलियों पर फायरिंग करते नज़र आ रहे हैं। 96 घंटे तक लगातार चले इस ज्वाइंट ऑपरेशन में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। CRPF के आईजी देवेंद्र चौहान के मुताबिक संयुक्त ऑपरेशन में CRPF, DRG और कोबरा बटालियन के करीब साढ़े तीन सौ अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था। जबतक टारगेट क्लियर नहीं हो रहा था, तबतक जवान फूंक-फूंक कर क़दम रख रहे थे और नक्सलियों के नापाक मंसूबे ध्वस्थ कर रहे थे.. बड़ी ही सूझबुझ और बहादुरी से इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पहली बार इस ऑपरेशन में जलेबी फारमेशन बनाया गया था।
हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान किसी नक्सली का शव बरामद नहीं हुआ है, लेकिन रेडियो ट्रांसमिशन की मदद से नक्सलियों के अपने साथियों को श्रद्वांजलि देने और अंतिम संस्कार किये जाने की जानकारी सुरक्षा बलों को मिली है। ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान पहली बार सेना के हेलीकॉप्टर से अभियान क्षेत्र में जवानों को रसद भी पहुंचाई गई। इधर मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने भी नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन की वकालत करते हुए कहा है, कि ऐसा होने से बेहतर परिणाम आएंगे।

Facebook


