बीजापुर ऑपेरशन में मारे गए 15 नक्सलियों के शव तलाशने में जुटी CRPF

बीजापुर ऑपेरशन में मारे गए 15 नक्सलियों के शव तलाशने में जुटी CRPF

बीजापुर ऑपेरशन में मारे गए 15 नक्सलियों के शव तलाशने में जुटी CRPF
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: May 18, 2017 7:17 am IST

बीजापुर के बासागुड़ा में हुए नक्सली इनकाउंटर में 15 नक्सलियों के मारे जाने का दावा करने वाली CRPF और सुकमा पुलिस पिछले दो दिनों से रायगडुम और चिन्नाबाडकेल के जंगल में नक्सलियों के शव की तलाश में सर्चिंग कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ पुलिस का दावा इस इनकाउंटर में नक्सलियों का एक बड़ा कमांडर मारा गया है । घटना के दौरान नक्सलियों द्वारा वायरलेस में गोंडी भाषा हो रही बातचीत से इस बात की खुलासा हुआ है।

DG नक्सल DM अवस्थी का कहना है कि पहली बार DRG और CRPF की टीम ने बासागुड़ा के पूर्ववर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के जमावाड़े की सूचना पर तत्काल एक्शन लिया है। इस ऑपरेशन के सफलता के बाद सुकमा,बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर स्थित नक्सलियों के एक और गढ़ में ऑपरेशन लांच कर दिया गया है। उनका कहना है कि DRG और CRPF के जवानों के गोलीबारी से जवाब में नक्सलियों ने भी सामने आकर फायरिंग की लेकिन जब उनके लोग गोली लगने के बाद गिरने लगे तो वे लोग फायरिंग करते हुए अपने जवानों की बॉडी लेकर भाग गए। DG नक्सल ने पुलिस, फोर्स और बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों के अलर्ट किया है कि नक्सली उन्हें धोखा देने की नीयत से कोबरा बटालियन की वर्दी पहन कर गांव गांव में घूम रहे हैं।


लेखक के बारे में