ठाणे, पांच सितंबर (भाषा) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बिपिन कुमार सिंह ने नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
वह संजय कुमार का स्थान लेंगे। कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण और विशेष दस्ता) बनाया गया है।
कार्यभार संभालने के एक दिन बाद शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया, ‘‘कई मुद्दे हैं, जिन्हें सुलझाने की जरुरत है और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। लेकिन पूरा बल और जनता फिलहाल कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है।’’
भाषा अर्पणा दिलीप
दिलीप