भाजपा ने चित्रकूट उपचुनाव में स्वीकार की हार

भाजपा ने चित्रकूट उपचुनाव में स्वीकार की हार

भाजपा ने चित्रकूट उपचुनाव में स्वीकार की हार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 12, 2017 6:48 am IST

भोपाल चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव के रूझान कांग्रेस के पक्ष में आना जारी है। मतगणना के 11वें राउंड में भी कांग्रेस ने अपने बढ़त बना रखी है। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने आईबीसी 24 के साथ विशेष बात में कहा की प्रदेश की कुछ सीटें कांग्रेस की परांपरागत सीटें है और वहां कांग्रेस को चुनौती देना मुश्किल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान के सामने उद्योगपति की पिटाई

वहीं उन्होंने ने हार से पहले ही हार स्वीकार करते हुए कहा कि हार के कारणों की समीक्षा जरूर की जाएगी। लेकिन इस हार का 2018 विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं होने वाला है। आपको बता दें की भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए अपने जी जान लगा दिया था।

चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव मतगणना, कांग्रेस को मिल सकता है खुशी मनाने का मौका

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन दिनों तक लगातार क्षेत्र में रोड़ शो किए लेकिन इसका परिणाम हार ही रहा। यही कारण रहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे 19 राउंड की काउंटिंग से पहले ही अपनी हार मान ली है। 


लेखक के बारे में