ठाणे में भाजपा पार्षदों ने आमसभा की ऑनलाइन बैठक का विरोध किया

ठाणे में भाजपा पार्षदों ने आमसभा की ऑनलाइन बैठक का विरोध किया

ठाणे में भाजपा पार्षदों ने आमसभा की ऑनलाइन बैठक का विरोध किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: October 20, 2020 12:33 pm IST

ठाणे, 20 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा पार्षदों ने स्थानीय निकाय की आम सभा की बैठक ऑनलाइन आयोजित करने के फैसले के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया।

अपने नेता संजय वाघले के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे पार्षदों का दावा है कि ‘‘ऑनलाइन’’ कामकाज नहीं हो पा रहा है क्योंकि हाल ही में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए ठाणे नगर निगम द्वारा आयोजित वेबिनार में तकनीकी खामियों से बहुत दिक्कत हुई थी।

वाघले ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण बैठकों में पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य है और स्थानीय निकाय से अनुरोध किया कि वह बैठक का आयोजन किसी बड़े सभागार में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कराये।

भाषा अर्पणा नीरज

नीरज


लेखक के बारे में