भाजपा के विधान पार्षद ने ठाणे निगम से घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की

Ads

भाजपा के विधान पार्षद ने ठाणे निगम से घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की

  •  
  • Publish Date - April 2, 2021 / 01:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

ठाणे, दो अप्रैल (भाषा) भाजपा के विधान पार्षद निरंजन दवखरे ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नगर निगम से कोविड-19 के खिलाफ घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाने का शुक्रवार को अनुरोध किया।

ठाणे नगर निगम आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा को एक ज्ञापन में विधान पार्षद ने कहा कि शहर की कुल आबादी करीब 25 लाख है और अब तक केवल 1.25 लाख लोगों का ही टीकाकरण हुआ है।

भाजपा की ठाणे इकाई के शहर-जिला प्रमुख दवखरे ने कहा कि ठाणे नगर निगम को प्राथमिकता के आधार पर घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाना चाहिए।

विधान पार्षद ने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक हैं और उन्हें टीके की खुराक लेने के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है इसलिए घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाना ठीक रहेगा।

भाषा आशीष नरेश

नरेश