भोपाल। लोकसभा चुनाव में फतह पाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र के जारी होने के बाद लगातार बीजेपी के नेता कांग्रेस के मैनिफेस्टों पर पलटवार कर रहे हैं। इसी पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि घोषणापत्र देखकर लगता है जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियो के समूह ने घोषणा पत्र तैयार किया हो।
ये भी पढ़ें –कांग्रेस का सरगुजा में शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री सहित कद्दावर नेता जुटे प्रत्याशी के नामांकन दाखिले में
इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा कि वो राष्ट्रद्रोह के कानून को खत्म करेगी यानी कांग्रेस ने साफ कर दिया कि हिंदुस्तान के टुकड़े करने वालो पर कोई कार्यवाही नही होगी। अब आप इंशाअल्लाह भारत तेरे टुकड़े होंगे यह नारे लगा सकते हो और आप पर कोई कार्यवाही नही होगी। इस घोषणापत्र में अजहर मसूद का भी ध्यान रखा गया है और जितने आतंकवादी सरगना है उनसे सलाह मशवरा लिया गया है। ऐसा लगता है जैसे कश्मीर को भारत से अलग करने की योजना बनाई गई है। साथ ही रामेश्वर ने कहा कि इस घोषणा पत्र को देखकर सीमा पर खड़े सैनिक के मन मे क्या गुजर रही होगी। यह बस सैनिक ही बता सकताहै। यह घोषणा पत्र भारत विभाजन का राष्ट्रद्रोही है। इस घोषणा पत्र को समझो हिंदुस्तानियों और इसे बनाने वालों का चुनाव में मुँह काला करो।