भोपाल, पांच मई (भाषा) मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ताड़का बताया। ममता बनर्जी ने तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली।
Read More News: निजी अस्पतालों पर टेढ़ी नजर! अस्पतालों की मनमानी पर कार्रवाई में देरी क्यों?
प्रज्ञा ने ट्वीट किया, ‘‘मुमताज लोकतंत्र। हिंदुओं, भाजपा के बंगाल के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार। हे कलंकिनी… बस्स्स।’’
उन्होंने आगे लिखा, ‘‘शठे शाठ्यम समाचरेत, टिट फॉर टैट करना ही होगा। राष्ट्रपति शासन और एनआरसी (राष्ट्रीय नागिरक पंजी) बस यही उपाय हैं।’’
Read More News: छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष का टीकाकरण स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश पर नीति बनाने के लिए राज्य सरकार ने गठित की कमेटी
प्रज्ञा ने बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। अब तो ‘राम’ बनना ही होगा। जय श्री राम।।’’

मुमताज लोकतंत्र,हिंदुओं @BJP4Bengal के कार्यकर्ताओं की निर्मम,हत्या,बलात्कार
हे कलंकिनी..बस्स्स्
शठे शाठ्यम समाचरेत,टिट फॉर टैट करना ही होगा।राष्ट्रपति शासनऔर NRCबस यही उपाय हैं।संतोऔर वीरोंकी भूमि पर ताड़का का शासन हो गया।अबतो "राम" बनना ही होगा।
जय श्री राम @BJP4India @RSSorg
— Sadhvi Pragya singh thakur (@SadhviPragya_MP) May 5, 2021

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय यह संदेश देती है कि जनता ईमानदार है। उसने (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी नीत सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का धन्यवाद देकर आगे और विकास के लिए भाजपा को चुना। जयतु-जयतु भाजपा।’’
Read More News: कभी राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाले 92 साल की बल्दीबाई ने कोरोना से जीती जंग, स्वस्थ होकर लौटी घर, CM भूपेश
मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को दावा किया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई हिंसा में भाजपा के कम से कम 14 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई जबकि एक लाख के करीब लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि जिन इलाकों में हिंसा और झड़प हो रही है, वहां पर भाजपा चुनाव जीती है।
Read More News: बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का निधन, निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस