रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कहा है कि खुद राहुल गांधी और सोनिया गांधी जमानत पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष पर स्तरहीन टिप्पणी करें यह अशोभनीय है और यह कृत्य स्वीकार्य नही है।
शर्मा ने कहा कि सन 1984 में हजारों सिखों को मौत के घाट उतारने का आरोप सीधे कांग्रेसी नेताओं पर लगे हैं। खुद पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने सिखों की हत्या को अपने बयानों में जायज ठहराते रहे। इस प्रकार के इतिहास वाली पार्टी जिसका दामन खून से रंगा हो, उसके नेता राहुल गांधी बयान देने से पहले अध्ययन कर लें।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर गांव बंद, छत्तीसगढ़-मप्र सहित देशभर में दूध-सब्जी की सप्लाई होगी ठप
भाजपा प्रवक्ता ने जनस्वराज सम्मेलन में राहुल गांधी के दिए बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के दामन पर लोकतंत्र की हत्या का दाग है। जिन्होंने आपातकाल लगा सभी से बोलने की आजादी छीन ली, लाखों बेगुनाह को जेल में ठूंस दिया था। प्रेस की आजादी का गला घोंटा और विपक्ष को दमनकारी तरीके से कुचला गया था। अब उस अपराधी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र की दुहाई दे रहा है। उन्हें अपने गिरेबां में झांकने पर मुंह छुपाने की आवश्यकता पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शर्म करें, संविधान के अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर 50 से अधिक संवैधानिक तरीके से चुनी सरकारों को बर्खास्त कर अपनी पार्टी की सरकार बनाने का हथकंडा अपनाते रहे। वे नैतिकता की बात करें, यह हास्यापद है।
वेब डेस्क, IBC24