बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, ‘प्रोटोकॉल का पालन नही हुआ तो सांसद-विधायक सड़कों पर संघर्ष भी करेंगे और जेल भी जाएंगे’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, 'प्रोटोकॉल का पालन नही हुआ तो सांसद-विधायक सड़कों पर संघर्ष भी करेंगे और जेल भी जाएंगे'

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, ‘प्रोटोकॉल का पालन नही हुआ तो सांसद-विधायक सड़कों पर संघर्ष भी करेंगे और जेल भी जाएंगे’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: March 2, 2020 10:41 am IST

भोपाल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि प्रोटोकॉल का पालन नही हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। यह बात उन्होने आगर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को गिरफ्तार करने के विषय में कही है। उन्होने कहा कि प्रोटोकाल का पालन नही हुआ तो सांसद विधायक सड़कों पर संघर्ष भी करेंगे और जेल भी जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Exam में 3 मिनट की देरी से पहुंची 12वीं की छात्रा, गलती पर प्रिंसिपल ने सालभर की दी ऐसी सजा, पिता ने पैर तक पकड़े लेकिन…

वहीं दिग्विजय सिंह के आरोप पर वीडी शर्मा ने निशाना साधते हुए कहा कि आज दिग्विजय सिंह के पास कोई दंगा भड़काने वाला मु्द्दा नहीं होगा, ना ही देश के लिए घातक होने वाला कोई मुद्दा होगा
इसलिये अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से एयरपोर्ट पर की मुलाकात

इसके अलावा युवा कांग्रेस के ऑनलाइन चुनाव पर वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि परिवारवाद वाली पार्टी जमीन पर नेता कैसे तैयार करेगी?

ये भी पढ़ें: दिग्विजय ने BJP पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप, शिवराज ने किया पलटवार, कहा- झूठ बोलकर सनसनी फैलाना दिग्गी की आदत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर खरीद-फरोख्त करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए विधायकों को फोन कर 25 से 35 करोड़ तक का ऑफर दे रहे हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com