निकाय चुनाव : सोशल मीडिया पर भी निगरानी, लाइसेंसी हथियार जमा करने के निर्देश, प्रोटेस्ट के लिए परमिशन जरूरी

निकाय चुनाव : सोशल मीडिया पर भी निगरानी, लाइसेंसी हथियार जमा करने के निर्देश, प्रोटेस्ट के लिए परमिशन जरूरी

निकाय चुनाव : सोशल मीडिया पर भी निगरानी, लाइसेंसी हथियार जमा करने के निर्देश, प्रोटेस्ट के लिए परमिशन जरूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: November 26, 2019 11:49 am IST

रायपुर। रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान रायपुर में इस बार 3000 जवानों की तैनाती होगी। इसके अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी करेगा। वहीं पुलिस ने लाइसेंसी हथियार जमा करने के लिए कह दिया गया है। सभी प्रोटेस्ट और रैली निकालने के लिए परमिशन लेना जरुरी होगा।

यह भी पढ़ें —काम की तलाश में गई किशोरी को तमिलनाडु में किन्नर ने बनाया बंधक, पुलिस ने ऐसे छुड़ाया, किन्नर पर ए…

मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रायपुर कलेक्टर भारती दासन और एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि जिले में 21 दिसंबर को एक चरण में ही मतदान होना है। जिसके लिए निर्वाचन की अधिसूचना 30 नवंबर, नामांकन भरने की अंतिम तिथी 6 दिसंबर, 9 दिसंबर तक नाम वापसी की तारीख तय है। मतगणना 24 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें — निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, 25 नव…

मतदाता के लिए इस बार नोटा का भी आप्शन होगा। रायपुर जिले में 9 लाख 94 हजार 6 सौ 31 मतदाता हैं, जिनके लिए कुल मतदान केंद्र 1102 बनाया गया है। इधर रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने जानकारी दी कि लाइसेंसी हथियार जमा करने के लिए कह दिया गया है। सभी प्रोटेस्ट और रैली निकालने के लिए परमिशन लेना जरुरी होगा।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/dEVcdq32Tew” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com