घर में फंदे से लटकता मिला UP के DIG की पत्नी की लाश, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

घर में फंदे से लटकता मिला UP के DIG की पत्नी की लाश, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

घर में फंदे से लटकता मिला UP के DIG की पत्नी की लाश, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 24, 2020 12:34 pm IST

लखनऊ: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) चंद्रप्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित घर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More: पटाखा फैक्ट्री में हुआ सिलसिलेवार धमाका, 7 लोगों की मौत, मृतकों में 5 महिलाएं भी शामिल

संयुक्त आयुक्त, कानून-व्यवस्था, नवीन अरोड़ा ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी पुष्पा देवी प्रकाश (करीब 36 वर्ष) ने घर में चुन्नी के सहारे पंखे से लटकर कर फांसी लगा ली । उन्होंने बताया कि घर में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read More: हेलमेट नहीं लगाने पर पुलिस ने रोका, तो बौखलाई महिला ने बीच सड़क पर कर दी बेरहमी से पिटाई

उन्होंने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंद्रप्रकाश पीटीसी (पुलिस ट्रेनिंग सेंटर) उन्नाव में डीआईजी पद पर तैनात हैं और हाथरस में दलित लड़की से कथित बलात्कार और बाद में उसकी मौत के मामले की जांच के लिये बनी एसआईटी (विशेष जांच दल) के सदस्य भी हैं।

Read More: दिवाली में अपने घर जाने की सोच रहे लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें, रेलवे ने 13 ट्रेनें को किया निरस्त, 10 गाड़ियां आधी दूरी तक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"