महाराष्ट्र के तादोबा अंधारी बाघ अभ्यारण्य इलाके में शव बरामद

Ads

महाराष्ट्र के तादोबा अंधारी बाघ अभ्यारण्य इलाके में शव बरामद

  •  
  • Publish Date - June 12, 2021 / 02:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

चंद्रपुर, 12 जून (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित तादोबा अंधारी बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र में 65 साल के एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, अधिकारियों को इस बात की आशंका है कि बाघ ने बुजुर्ग की हत्या की होगी ।

अभयारण्य के उप निदेशक एन वी काले ने बताया कि मरने वाले की पहचान भरत बवाने के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि शुक्रवार दोपहर जब वह बांस लेने गये थे, तो बाघ ने हमला किया होगा, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है ।

काले के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि बवाने का शव अभयारण्य के बफर जोन से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला ।

भाषा रंजन

रंजन