सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार, लेकिन उन्हें निश्चित प्रक्रिया से गुजरना होगा: डोएशे

Ads

सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार, लेकिन उन्हें निश्चित प्रक्रिया से गुजरना होगा: डोएशे

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 12:05 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 12:05 PM IST

बेलफास्ट, 29 जून (भाषा) भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके साथ ही स्पष्ट किया कि इस 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज को पदार्पण से पहले उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे टीम के अन्य खिलाड़ी गुजरे हैं।

सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 श्रृंखला में पदार्पण का मौका नहीं मिला जो चर्चा का विषय बन गया क्योंकि भारतीय टीम इन दोनों मैच में हार गई।

डोएशे ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (सूर्यवंशी) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन संजू सैमसन भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन महीने पहले हमें विश्व कप जिताने में बहुत बड़ा योगदान दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सैमसन ने आईपीएल में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया तथा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बनाए रखना और उन्हें यह संदेश देना महत्वपूर्ण है कि हम खिलाड़ियों को टीम में लंबी अवधि तक मौका देना चाहते हैं।’’

डोएशे ने कहा, ‘‘हम सभी वैभव को खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन उन्हें भी उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। उनकी काबिलियत पर किसी को कोई संदेह नहीं है।’’

सूर्यवंशी ने आईपीएल में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 230 से अधिक रहा। अपने इस प्रदर्शन के दम पर ही वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

भाषा

पंत

पंत