Faridabad Crime News / Image Source : SCRENGRAB
फरीदाबाद: Faridabad Crime News : हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दोस्ती के नाम पर एक 15 वर्षीय नाबालिग हिन्दू लड़की को हवस का शिकार बनाया गया। आरोप है कि एक 21 वर्षीय मुस्लिम महिला ने पहले नाबालिग से दोस्ती की और फिर उसे अपने घर बुलाकर उसका रेप कराया। इस पूरे मामले की सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस पर पीड़िता ने आरोप लगते हुए बताया की पुलिस ने कथित तौर पर माता-पिता के साथ बुरा बर्ताव किया और हिंदू ग्रुप्स के दखल देने के बाद ही FIR दर्ज की !!
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान 21 वर्षीय ईशा मंसूरी के रूप में हुई है। उसने फरीदाबाद की रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी। महिला पर भरोसा करके नाबालिग अपना घर छोड़कर चली गई। इसके बाद आरोपी महिला के एक परिचित व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला के घर पर दर्जनों अन्य पुरुषों द्वारा नाबालिग के साथ बेरहमी से गैंगरेप किया गया।
जब पीड़िता किसी तरह उस नरक से भागने में सफल रही, तो आरोपी महिला और उसके पति ने उसे दोबारा पकड़ लिया। उन्होंने नाबालिग को डरते हुए कहा कि वह अपने घर वापस न जाए और वहीं रहकर पैसे कमाए, जिसके बदले वे उसे सब कुछ देंगे। हालांकि, पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचने में कामयाब रही और परिजनों को आपबीती सुनाई।
Faridabad Police Action Against Minor Extortion Case परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया और मामले को टालने की कोशिश की। बाद में स्थानीय हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप और विरोध के बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज की। हिंदू संगठनों की सक्रियता के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरीदाबाद में 21 साल की मुस्लिम महिला ईशा मंसूरी ने 15 साल की हिंदू लड़की से दोस्ती की!
उस पर भरोसा करके, नाबालिग घर से चली गई और पहले मंसूरी के एक जान-पहचान वाले आदमी ने उसका रेप किया, फिर उसके घर पर दर्जनों आदमियों ने उसका गैंगरेप किया !!
जब नाबालिग भागी, तो मंसूरी और उसके पति… pic.twitter.com/lGJVwxDLlr
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) June 28, 2026