बीपी सिंह होंगे मप्र के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त, एसआर मोहंती संभालेंगे मुख्य सचिव का पद
बीपी सिंह होंगे मप्र के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त, एसआर मोहंती संभालेंगे मुख्य सचिव का पद
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बीपी सिंह नए राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। वे आज(सोमवार) को सीएस पद से रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह एसआर मोहंती को नया मुख्य सचिव बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरह अनुभवी आइएएस अफसरों के अनुभव का लाभ लेना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने बीपी सिंह को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया है। बीते हफ्ते हुई कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्य सचिव बीपी सिंह के कामकाज की प्रशंसा करने के साथ उन्हें प्रशंसा पत्र दिया था।
यह भी पढ़ें : नगर पंचायत सीएमओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से बिल पास करने मांगी थी रकम
वहीं कमलनाथ सरकार आने के बाद इंदौर और भोपाल के आईजी भी बदले जाएंगे। कहा जा रहा है कि भोपाल आईजी जयदीप प्रसाद को हटाकर अनंत कुमार को लाया जा सकता है, जबकि इंदौर आईजी के रुप में राजाबाबू की पदस्थापना हो सकती है। साथ ही, गृह सचिव विवेक शर्मा जबलपुर आईजी बनाए जा सकते हैं।

Facebook


