छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज से बजट सत्र की शुरूआत, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज से बजट सत्र की शुरूआत, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज से बजट सत्र की शुरूआत, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: February 24, 2020 1:57 am IST

रायपुर। आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र की शुरूआत होगी। 24 फरवरी से लेकर 1 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्र में 22 बैठकें होगी। अनुमान है कि इस बार भूपेश बघेल की सरकार लगभग 1 लाख 4 हजार करोड़ का बजट पेश करेगी। आज पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की शुरूआत होगी, वहीं आज दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:जब प्लेट पोछ पोछ कर लोगों को देने लगे मंत्री सुखदेव पाँसे, लोगों ने की मुक्त कंठ से तारीफ

बजट सत्र की शुरूआत में आज भाजपा विधायक दल की बैठक भी रखी गई है, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में विधायक दल की बैठक रखी गई है, जहां विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी। भाजपा शराबबंदी और धान खरीदी सहित किसानों पर लाठी चार्ज के मुद्दे को उठाने का प्रयास करेगी।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता ओपी चौधरी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा 1 लाख 35 हजार …

वहीं भूपेश सरकार ने अलग अलग विभागों और मंत्रियों से चर्चा कर एक बड़ा और बेहतर बजट तैयार करने का प्रयास किया है, जिसमें समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर की रशि 685 रूपए किसानों को देने का भी प्रावधान होने की संभावना है। 29 फरवरी को प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: राजधानी में छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या, तीनों आरोपी छात्र गिरफ्…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com