फतेहपुर में सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Ads

फतेहपुर में सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - September 21, 2020 / 04:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 21 सितंबर (भाषा) जिले के थरियांव थानाक्षेत्र के चकीवा चौराहे के पास रविवार शाम मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव सिंह ने बताया कि ‘मलांव गांव का रहने वाला सर्राफा व्यवसायी जीतपाल मौर्या (45) रविवार शाम करीब सवा सात बजे चकीवा चौराहे पर स्थित आभूषण की अपनी दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।’

सिंह ने बताया कि ‘अपर पुलिस अधीक्षक और उपाधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।’

उन्होंने बताया कि ‘प्रथम दृष्टया लगता है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया है। इस सिलसिले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। शव का आज (सोमवार) पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।’

भाषा सं जफर अमित

अमित