Hamirpur News: गर्मी से बचने के लिए तालाब में उतरे थे मासूम, कुछ देर बाद पूरे गांव में मचा हड़कंप, बच्चों की हालत देख दहल गया परिवार

Ads

Hamirpur News: गर्मी से बचने के लिए तालाब में उतरे थे मासूम, कुछ देर बाद पूरे गांव में मचा हड़कंप, बच्चों की हालत देख दहल गया परिवार

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 01:55 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 01:55 PM IST

Hamirpur News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • हमीरपुर में तालाब हादसा
  • तीन बच्चों की मौत
  • पुलिस जांच जारी

हमीरपुर: Hamirpur News उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई और देखते ही देखते पूरे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

Hamirpur Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना मौदहा कोतवाली थाना क्षेत्र के खण्डेह गांव की है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे आज सुबह 10.30 बजे गांव के रामजानकी मंदिर के पीछे गर्मी से बचने को लेकर तालाब नहाने गए थे। तीनों को तैरना नहीं आता था। नहाते समय तीनों तालाब की गहराई में समा गए। बच्चों का शोर सुनकर तालाब किनारे मौजूद ग्रामीण मदद को भागे लेकिन तब तक तीनों तालाब की गहराई में समा चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही तीनों के परिजन मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को तालाब से ढूंढकर बाहर निकालें, जिसके बाद आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराए, जहां डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इससे बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

मौदहा कोतवाली थाना क्षेत्र के खण्डेह गांव में।

कितने बच्चों की मौत हुई है?

इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हुई है।

बच्चे तालाब में क्यों गए थे?

गर्मी से बचने के लिए वे तालाब में नहाने गए थे।