एंजिल्स, 25 मई (एपी) उत्तरी फिलीपीन के एक शहर में बचाव दल ने सोमवार तड़के निर्माणाधीन नौ मंजिला होटल के मलबे के विशाल ढेर से दो श्रमिकों के शव बाहर निकाले, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई है और 17 अन्य अभी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पैम्पांगा प्रांत के एंजिल्स शहर में कंक्रीट के स्लैब, मुड़ी हुई लोहे की छड़ों और एल्युमिनियम के ढेर के पास इमारत के बचे हुए हिस्से से आपातकालीन कर्मियों ने तड़के एक मजदूर का शव निकाला।
इस मार्मिक दृश्य को एसोसिएटेड प्रेस सहित पत्रकारों के एक छोटे समूह ने देखा, जो सैकड़ों बचावकर्ताओं के साथ दमकलकर्मियों और पुलिस के नेतृत्व में घंटों तक दो श्रमिकों को निकालने के प्रयासों के दौरान मौजूद रहे। ये दोनों मजदूर उस समय जीवित थे लेकिन कंक्रीट की पट्टियों और लोहे की छड़ों के नीचे फंसे हुए थे।
एपी तान्या वैभव
वैभव