बुंदेलखंड के किसानों ने पलवल में दिल्ली-आगरा राजमार्ग जाम किया

Ads

बुंदेलखंड के किसानों ने पलवल में दिल्ली-आगरा राजमार्ग जाम किया

  •  
  • Publish Date - December 4, 2020 / 04:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

बांदा (उप्र), चार दिसंबर (भाषा) नए कृषि क़ानूनों के विरोध में चल रहे राष्ट्रीय किसान आंदोलन में शामिल बुंदेलखंड के किसानों ने शुक्रवार शाम आठ बजे पलवल में दिल्ली-आगरा राजमार्ग की एक लेन को ‘स्थायी तौर’ पर जाम कर दिया।

बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने पलवल से ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीन नए कृषि क़ानूनों के विरोध में राष्ट्रीय किसान आंदोलन में हिस्सा लेते हुए बुंदेलखंड के करीब पांच सौ किसानों ने यहां पलवल में शाम आठ बजे दिल्ली-आगरा राजमार्ग की एक लेन को ‘स्थायी तौर’ जाम कर दिया है। शनिवार को दूसरी लेन भी जाम कर दी जाएगी।’

उन्होंने बताया कि उनके साथ मध्यप्रदेश के होशंगाबाद और ग्वालियर जिले से आये करीब 300 किसान भी शामिल हैं।

भाषा सं. आनन्‍द पवनेश नीरज

नीरज