छतरपुर। छतरपुर के महोवा रोड पर कार और स्कूटी की भिड़ंत से गुस्साए स्कूटी सवार युवकों ने पहले तो कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। सनकी युवक यहीं नहीं रूके उन्होंने सड़क के बीचो-बीच खड़ी कार में आग लगा दी।
पढ़ें- दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, 50 पिस्तौल, 50 कारतूस और दो कार्बाइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सड़क पर खड़ी कार धू-धूकर जलती रही है। राहगीरों ने स्कूटी सवार युवकों की पिटाई से घायल कार चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
पढ़ें- गांव में आधी रात आ धमके 12 हाथी,10 घरों में की तोड़फोड़,लोगों ने भागकर अपनी और बच्चों की बचाई जान
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार और स्कूटी में भिड़ने के बाद स्कूटी सवार युवकों ने कार चालक की पहले तो बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद भी युवकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने कार में आग लगा दी। कार में आग लगने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घंटों कार जलती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस मौक पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन कार तब तक जलकर खाक हो चुकी थी।
वेब डेस्क, IBC24