सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं मंगाया ऑनलाइन चाकू.. 800 लोगों की मिली लिस्ट.. पुलिस लगा रही पता

Ads

सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं मंगाया ऑनलाइन चाकू.. 800 लोगों की मिली लिस्ट.. पुलिस लगा रही पता

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 08:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

रायपुर,छत्तीसगढ़। IBC24 की खबर का बड़ा असर हुआ है। ऑनलाइन चाकू मंगवाने वाले 800 लोगों की सूची सामने आई है। पुलिस को ऑनलाइन चाकू मंगाने वालों की सूची मिल चुकी है। 

पढ़ें- यात्री किराए पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 1 रु प्रति KM से ज्यादा नहीं वसूल सकते किराया

राजधानी में बढ़ते चाकूबाजी की वारदातों पर रोकथाम के लिए पुलिस अभियान चला रही है। एएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को बुलाकर बैठक भी की।  अब चाकू मंगाने वालों की पुलिस जांच कर पतासाजी करेगी। 

पढ़ें- गीता फोगाट की बहन रितिका फोगाट ने फांसी लगाकर दी जा…

गौरतलब है कि राजधानी में चाकूबाजी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। वारदातों में कुछ की जानें भी गई हैं। वारदातों पर अंकुश लगाने अब पुलिस ने भी कमर कस ली है।