भिलाई शो रूम में चोरी का मामला सुलझा, 10 लाख के 60 मोबाइल हुए थे चोरी, चोर दिल्ली में पकड़ाया

Ads

भिलाई शो रूम में चोरी का मामला सुलझा, 10 लाख के 60 मोबाइल हुए थे चोरी, चोर दिल्ली में पकड़ाया

  •  
  • Publish Date - July 4, 2019 / 12:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

भिलाई। सुपेला में 23 – 24 जून की दरमियानी रात आकाशगंगा के मोबाइल शो रूम में चोरों ने धावा बोला था। जहां लगभग 60 महंगे मोबाइल सेट पर चोर ने हाथ साफ किया था मोबाइल की कीमत लगभग 10 लाख थी लगभग एक हफ्ते के अंदर ही पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है।

ये भी पढ़ें —राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम 6 जुलाई को इंफाल में करेंगे भाजपा के महासदस्यता अभियान की शुरुआत

भिलाई सुपेला के सेमी कंडक्टर मोबाइल वर्ल्ड नामक दुकान से चोरों ने 10 लाख के मोबाइल चुरा लिए थे सुपेला थाने से कुछ दूरी पर हुई इस घटना के बाद से पूरे भिलाई के बाजार में हड़कम्प मच गया था। आरोपी चोर सलमान को पुलिस ने दिल्ली के रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।

ये भी पढ़ें —असली पुलिस वाला नकली GRP पुलिस बनकर ट्रेन में व्यापारी से की 97 किलो चांदी की ठगी, हुआ गिरफ्तार तो पता चली ये सा​जिश

दरअसल मोबाइल चुराने के बाद आरोपी चोर सलामन सभी मोबाइल को ठिकाने लगाने दिल्ली जा रहा था जिसके बाद दुर्ग पुलिस की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने सलमान को मोबाइल से भरे बैग के साथ गिरफ्तार किया। मामले पर पुलिस अधीक्षक रोहित झा ने बताया कि सलमान खुर्सीपार का रहने वाला है जो अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी किया करता था।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/NMBurAgCNG8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>