बिलासपुर। बिलासपुर आचार संहिता लगने के बाद स्टैटिक सर्विलेंस टीम ने बिलासपुर में 50 लाख कैश के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। उत्तरप्रदेश के पासिंग नम्बर के बोलेरो गाड़ी में ये कैश लेकर एक युवक सिरगिट्टी प्वाइंट से गुजर रहा था। जिसे स्टैटिक सर्विलेंस टीम ने चेकिंग के लिए पुलिस के सहयोग से रोका। कार में बैठे युवक ने अपना नाम अमित सोनी खुद को अभिलाषा परिसर तिफरा का रहने वाला बताया है।
पढ़ें- आचार संहिता लगने के बाद गुंडे-बदमाशों की धरपकड़, दर्जनभर गुडों का निकाला गया जुलूस
तलाशी के दौरान युवक की गाड़ी से पुलिस ने 50 लाख रुपए नगद जब्त किए। जब्त रकम में सभी नोट 5-5 सौ रुपए के हैं। जिनमें कुछ सील बंद तो कुछ खुले नोट के बंडल हैं। पूछताछ में युवक ने बताया कि ये रकम किसी दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के हैं। हालांकि पुलिस ने मामले की सूचना आयकर की टीम को भी दे दी है। पुलिस व आयकर की टीम ने संयुक्त रूप से मामले में जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें- पहले चरण की 18 सीटों के लिए अधिसूचना, 31.79 लाख मतदाताओं के लिए 4 हजार 336 मतदान केन्द्र
आपको बतादें इससे पहले राजधानी रायपुर में सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 46 लाख 50 हजार रुपए के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक भारत माता चौक में बिलासपुर RTO से पंजीकृत इनोवा में मुकेश सिंह नाम का व्यक्ति जा रहा था। रोककर जब उससे पूछताछ की गई और गाड़ी की तलाशी ली गई, तो 46 लाख 50 हजार रुपए कैश मिले। खुद को TMT कंपनी का मैनेजर बताने वाले मुकेश रुपए के बारे में ठीक-ठीक जवाब नहीं दे सका कि वो कहां जा रहा है और रुपए कहां से आए। लिहाजा पुलिस ने मूलत: बिहार निवासी मुकेश सिंह को हिरासत में ले लिया।
वेब डेस्क, IBC24