सीबीआई टीम जांच के लिए हाथरस पीड़िता के गांव पहुंची

Ads

सीबीआई टीम जांच के लिए हाथरस पीड़िता के गांव पहुंची

  •  
  • Publish Date - October 13, 2020 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

हाथरस, 13 अक्‍टूबर ( भाषा) केंद्रीय जांच ब्‍यूरो की एक टीम हाथरस में दलित समुदाय की युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्‍कार और हत्या के मामले की जांच के लिए मंगलवार को उसके गांव पहुंची।

पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने सीबीआई टीम के पीड़िता के गांव जाने की पुष्टि की लेकिन विस्‍तार से कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया।

केंद्र सरकार ने पिछले सप्‍ताह 19 वर्षीया दलित युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्‍कार और हत्या की सीबीआई जांच के लिए अधिसूचना जारी की थी। उल्लेखनीय है कि दलित युवती को गंभीर रूप से घायल अवस्‍था में दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

भाषा सं. आनन्‍द नीरज

नीरज