प्रचार के लिए 3 बार छत्तीसगढ़ आएंगे मोदी, अमित शाह, राजनाथ और उमा भारती का भी होगा दौरा

Ads

प्रचार के लिए 3 बार छत्तीसगढ़ आएंगे मोदी, अमित शाह, राजनाथ और उमा भारती का भी होगा दौरा

  •  
  • Publish Date - October 26, 2018 / 08:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

रायपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 बार छत्तीसगढ़ आएंगे। वे 9 नवंबर को जगदलपुर में चुनावी सभा लेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हर जिले में चुनावी सभा होगी।

इसी तरह गृहमंत्री राजनाथ सिंह 3, 4 औऱ 5 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चुनावी सभा लेंगे। जबकि उमा भारती की 29 अक्टूबर को खैरागढ़ और छुईखदान में चुनावी सभा लेंगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में मतदान होने हैं।

यह भी पढ़ें : सीबीआई विवाद,सुप्रीम कोर्ट ने कहा-वर्मा,अस्थाना केस की जांच 2 हफ्ते में हो,राव न लें कोई बड़ा फैसला 

इसके तहत पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। वहीं मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

वेब डेस्क, IBC24