दीयों की रौशनी से जगमगाया सुकमा, दीप जलाकर लोगों से मतदान की अपील
दीयों की रौशनी से जगमगाया सुकमा, दीप जलाकर लोगों से मतदान की अपील
रायपुर। सुकमा में जिला प्रशासन ने शहर के मिनी स्टेडियम को रंगोली और 11 हजार दीपों की रौशनी से रौशन किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवतियों और प्रशासन की टीम ने मिलकर स्टेडियम को दीपों से रोशन किया। आपको बतादें नक्सलियों ने यहां चुनाव बहिष्कार की धमकी भी दी है। लेकिन प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों ने बिना भय के निष्पक्ष चुनाव में शामिल होने की सहमति दे दी है।
पढ़ें- मतदान दीपोत्सव का आयोजन,ओपी रावत ने मतदान के लिए दिलाया संकल्प
विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए निर्वाचन विभाग लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लोग जागरूक हों और अपने मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर एक अच्छी सरकार बनाने में भागीगार बनें।
पढ़ें- आयकर विभाग की कार्रवाई, दो कारोबारियों से 1 करोड़ 60 लाख रूपए जब्त
आपको बतादें राज्य में 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होने हैं निर्वाचन विभाग राज्य वोटों की प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बिना भया, प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील कर रही है। ताकि वो एक स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी का चयन कर एक अच्छी सरकार का निर्माण करने में भागीदार बन सके।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


