कांग्रेस के व्हॉट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो, अश्लील क्लिप पर होते रहे कमेंट
कांग्रेस के व्हॉट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो, अश्लील क्लिप पर होते रहे कमेंट
रायपुर। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में एक अश्लील वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ग्रुप का एडमिन कांग्रेस का मीडिया पैनलिस्ट विकास तिवारी है। विकास तिवारी, कांग्रेस के विकास खोजो अभियान के दौरान फेसबुक और सोशल मीडिया में विवादित बयान जारी करने के कारण पहले भी विवाद में रहा है।
पढ़ें- शिक्षा का मंदिर शर्मसार, छात्रा से प्राचार्य सहित 18 लोगों पर रेप का आरोप
हद तो ये रही कि अश्लील वीडियो के ग्रुप में पोस्ट होने के बाद भी एडमिन विकास तिवारी का गैर जिम्मेदाराना बर्ताव सामने आया। अश्लील वीडियो डिलिट करने के बजाय ग्रुप में मजाकिया कमेंट होते रहे। वीडियो न तो हटाया गया न ही ग्रुप एडमिन विकास तिवारी की ओर से कोई खेद ही प्रगट किया गया। बताया जा रहा है कि वीडियो को पोस्ट करने वाला भी कांग्रेस का वरिष्ठ और प्रभावी नेता है और महत्वपूर्ण पद पर है।
पढ़ें- हत्या के आरोपी को गुस्साई भीड़ ने धुनाई के बाद पहली मंजिल से फेंका नीचे
बहरहाल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप में डाला गया ये बेहद अश्लील वीडियो क्लिप कांग्रेस के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया है। मामले में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा है कि वीडियो पोस्ट करने वाला कोई भी हो। या उस ग्रुप का एडमिन दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सार्वजनिक जीवन में इस तरह की गलतियों को बर्दाशत नहीं किया जाना चाहिए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


