बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर हरदी गांव में तीन युवकों ने के शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतरा दिया गया। तीनों आरोपी शख्स के घर शराब लेने गए थे। शख्स के पालतू कुत्ते को पत्थर मारने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
ये भी पढ़ें- निगम के नल से जोंक निकलने से हड़कंप
आरोपियों ने शख्स को घर से बाहर निकाला और मारपीट शुरु कर दी। मारपीट से बुरी तरह घायल शख्स मौके पर ही जमीन पर गिर गया और घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- लैपटॉप वितरण में शामिल होने जा रही स्कूल बस पलटी, कई छात्राएं घायल
सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम हरदी पहुंची शव को पीएम के लिए तखतपुर लाया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है।
वेब डेस्क, IBC24