Brijmohan Agrawal On Nakti Bulldozer Action: नकटी बुलडोजर एक्शन पर भड़के सांसद बृजमोहन, कार्रवाई को बताया गलत… जानें क्या कहा?

Ads

Brijmohan Agrawal On Nakti Bulldozer Action: नकटी बुलडोजर एक्शन पर भड़के सांसद बृजमोहन, कार्रवाई को बताया गलत... जानें और क्या कहा?

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 03:32 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 03:33 PM IST

Brijmohan Agrawal On Nakti Bulldozer Action/Photo Creadit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • नकटी गांव की बुलडोजर कार्रवाई पर BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल उठाए
  • बारिश के दौरान कार्रवाई को अनुचित बताते हुए अधिकारियों पर सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया
  • प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए की गई

रायपुर। Brijmohan Agrawal On Nakti Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास नकटी गांव में अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार पर हमले कर रहा है। वहीं, अब BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। सांसद ने नकटी गांव में बारिश के समय हुई इस कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ उत्साही अधिकारी की वजह से राज्य सरकार की छवि ख़राब हुई है। सांसद का कहना है कि इस कार्रवाई मामले में उनके पत्र का मंत्री OP चौधरी से जवाब नहीं मिला है।

Brijmohan Agrawal On Nakti Bulldozer Action आपको बता दें कि कार्रवाई के एक दिन पहले ही नोटिस मिलने पर नकटी के ग्रामीणों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाक़ात कर घर तोड़ने पर रोक लगाने की गुहार लगाईं थी। वहीं, सांसद ने भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि बरसात तक कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है।

80 मकानों पर चला बुलडोजर

Brijmohan Agrawal On Nakti Bulldozer Action बता दें कि 29 जून को रायपुर प्रशासन ने नकटी गांव में अतिक्रमण की कार्रवाई की थी। प्रशासन ने यहां बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 80 घर तोड़ दिए। जिसके बाद लोग खुले में रहने को मजबूर हैं। अब इस मामले में विपक्ष सरकार पर हमलावर है। वहीं प्रशासन का कहना है कि अवैध जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है।

 

 

ये भी पढ़ें

नकटी गांव में क्या हुआ था?

रायपुर प्रशासन ने 29 जून को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए करीब 80 मकानों को हटाया था।

बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि बारिश के समय यह कार्रवाई नहीं होनी चाहिए थी और इससे सरकार की छवि प्रभावित हुई।

सांसद ने किसे पत्र लिखा था?

उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने मंत्री ओपी चौधरी को पत्र लिखा था।

प्रशासन का पक्ष क्या है?

प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई।

यह मामला विवाद में क्यों है?

कार्रवाई के समय, प्रभावित परिवारों की स्थिति और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं को लेकर विवाद बना हुआ है।