रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनोरंजक और नॉलेज बढ़ाने वाले वीडियो बनाकर छोटी-मोटी कमाई करने वाले यू-ट्यूबर्स इन दिनों परेशान हैं। दरअसल यू-ट्यूब विवरशिप के आधार पर विज्ञापन से मिलने वाली रकम का कुछ हिस्सा वीडियो अपलोड करने वाले यू-ट्यूबर्स को देता है।
ये भी पढ़ें- बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान हो जाइए क्योंकि रेलवे बना रहा ये प्लान
ये भी पढ़ें- नरगिस दत्त बनी मनीषा कोइराला ‘संजू’ का नया पोस्टर लांच
ये राशि कई महीनों में या हर महीने आ सकती है। ये राशि फॉरेन करंसी यानि यूएस डॉलर में होती है। इसे लेने के लिए हर बार यू-ट्यूबर्स को बैंक जाकर अपनी फॉर्मेलिटी जमा करनी होती है।
लेकिन रायपुर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फॉर्मेलिटी जमा करने के बाद भी लेटलतीफी की वजह से यू ट्यूबर्स को पैसा नहीं मिल पा रहा है। वहीं बैंक अधिकारी ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
वेब डेस्क, IBC24