बच्चों के अधिकारों पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला, बच्चों के हित के लिए विशेषज्ञ करेंगे मंथन

Ads

बच्चों के अधिकारों पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला, बच्चों के हित के लिए विशेषज्ञ करेंगे मंथन

  •  
  • Publish Date - June 16, 2018 / 07:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों पर केन्द्रित ’बाल मित्र राज्य की अवधारणा’ विषय पर राजधानी रायपुर में कल रविवार 17 जून को राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों के सर्वोत्तम हित में साझा रणनीति तैयार करने के बारे में गहन विचार-विमर्श होगा। यह कार्यशाला यहां शासकीय विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सवेरे 9.30 बजे शुरू होगी।

ये भी पढ़ें- पेंड्रा में दो साध्वियों का अपहरण कर पिस्तौल की नोंक पर गैंगरेप

आयोग की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे ने आज बताया कि राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला में देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के बाल अधिकार संरक्षण आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के अधिकारी, छत्तीसगढ़ सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के दअधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें- कुएं में डूबने से सास-बहू की मौत, बच्ची को बचाने के दौरान हादसा

उनके अलावा जिला स्तरीय बाल कल्याण समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों, किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों, विशेष बाल पुलिस इकाई के नोडल अधिकारियों तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यरत संस्थाओं, बाल मित्र दलों के सदस्यों, बाल मितान, मास्टर ट्रेनरों और विषय-विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है। 

 

वेब डेस्क, IBC24