असामाजिक तत्वों की करतूत, अंबेडकर की प्रतिमा पर बांधे जूते
असामाजिक तत्वों की करतूत, अंबेडकर की प्रतिमा पर बांधे जूते
कोंडागांव में किसी ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर जूते बांध दिए। जिसके लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। घटना को लेकर एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के संयुक्त मोर्चा ने शनिवार ने एक दिन का धरना प्रदर्शन किया और आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने की सूरत में संभाग बंद करने की चेतावनी भी दी।
पढ़ें- रमन को मंत्री रमशीला साहू के साथ वनवासी कल्याण आश्रम की बच्चियों ने बांधी राखी
दरअसल जब एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग का संयुक्त मोर्चा रैली के रूप में अंबेडकर प्रतिमा की पूजा अर्चना करने पहुंचा। तो उन्होंने देखा। कि असामाजिक तत्व ने अंबेडकर प्रतिमा के पैरों के साथ एक जोड़ा जूता बांध दिया है। साथ ही एक पर्ची भी यहां मिली। ये सब देकर मोर्चा का आक्रोश फूट पड़ा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए और राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा।
पढ़ें- नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के संग मनाई राखी, स्थानीय महिलाओं ने बांधी जवानों को राखी
इधर लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इधर लोगों ने चेतावनी दी है। कि दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संभाग स्तरीय बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


