युवक कांग्रेसियों और पुलिस में झूमाझटकी, जानिए क्या है माजरा
युवक कांग्रेसियों और पुलिस में झूमाझटकी, जानिए क्या है माजरा
भानुप्रतापपुर। बिलासपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भानुप्रतापपुर में सरकार का पुतला दहन करने की कोशिश की। इस दौरान युवक कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई।
पुतला दहन करने के पहले युवक कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी कोको के स्वागत में बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर जनसभा का आयोजन किया गया। सभा खत्म होते ही युवक कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंक दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की जिस पर दोनों ओर से झूमाझटकी हुई। पुलिस पुतला दहन रोकने में कामयाब नहीं हो सकी।
युवक कांग्रेसियों ने बिलासपुर लाठीजार्च की घटना को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया और सरकार विरोधी नारेबाजी की।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


