हाईपावर कमेटी ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट, रमन ने कहा- अध्ययन के बाद करेंगे फैसला

Ads

हाईपावर कमेटी ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट, रमन ने कहा- अध्ययन के बाद करेंगे फैसला

  •  
  • Publish Date - June 8, 2018 / 09:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

रायपुर/भिलाईशिक्षाकर्मियों की मांगों को लेकर गठित हाईपावर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को सौंप दी है। चीफ सिकरेट्री और हाईपावर कमेटी के चेयरमैन अजय सिंह ने मुख्यमंत्री रमन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने भिलाई पहुंचे सीएम ने खुद इस बात की पुष्टि की

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अध्ययन के बाद फैसला करेंगे। बता दें कि शिक्षाकर्मी इस कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि शिक्षाकर्मी मोर्चा के नेताओं ने शिक्षाकर्मियों से अपील भी की है कि वे रोजाना आ रहे मैसेजों से भ्रमित न हों।

यह भी पढ़ें : शिवराज ने की अमिताभ की डिग्रियों पर टिप्पणी, कांग्रेस ने कहा- दामाद का अपमान 

मोर्चा नेताओं ने कहा है कि कमेटी की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने अपनी मांगें एक बार फिर दोहराई हैं।

वेब डेस्क, IBC24