सांसद प्रज्ञा ठाकुर के निर्वाचन को चुनौती, हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के निर्वाचन को चुनौती, हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के निर्वाचन को चुनौती, हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: November 30, 2019 2:32 pm IST

जबलपुर। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के निर्वाचन को चुनौती देने के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के आवेदन पर HC ने सुनवाई पूरी करके फैसला सुरक्षित रख लिया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने याचिका की प्रचलनशीलता पर सवाल लगाने वाले आवेदन पर फैसला सुरक्षित रखा है। आने वाले दिनों में HC इस पर फैसला सुनाएगी।

यह भी पढ़ें —बच्चों ने प्रिंसिपल मैडम को दिया लव लेटर, फिर बच्चों को दिए ऐसी सजा, जमकर हो …

बता दें कि भोपाल निवासी राकेश दीक्षित ने याचिका दायर की है, याचिका में भड़काऊ भाषण और धार्मिक आधार पर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव याचिका के प्रचलनशील न होने की दलील दी है। मामले में चुनाव आयोग की अपील कोर्ट ने स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें — रिवेंज पॉर्नोग्राफी के मामले देश में तेजी से बढ़ें, पटना-बेंगलुरू म…

वहीं भोपाल लोकसभा क्षेत्र 19 के संसदीय चुनाव में उपयोग हुई EVM और VVPAT मशीनें रिलीज़ होंगी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव याचिका लंबित होने के चलते स्ट्रांग रूम में मशीनें सील रखी थी।

यह भी पढ़ें — डॉ प्रियंका रेड्डी के हत्यारों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, मां बोलीं-…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/yronElGrb6Q” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com