छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव का समय चल रहा है उसी के चलते आज कांग्रेस ने फिर एक बदलाव किये है जिसके चलते कमेश्वर पटेल की जगह चंदन यादव को राज्य का प्रभारी सचिव बनाया गया है. माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश के चुनाव को देखते हुए कमलेश्वर को इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है.
उनकी नियुक्ति का आदेश नए प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत ने जारी किया है.ज्ञात हो की चंदन यादव बिहार से ताल्लुक रखते हैं. वे जेएनयू से पीएचडी किए हुए हैं. वे राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग के पैनलिस्ट होने के साथ बिहार कांग्रेस में महासचिव हैं.
ये भी पढ़े – सरकार शिक्षाकर्मी पर एस्मा लागू करने की तैयारी में, शिक्षाकर्मियों ने दिखाया कोर्ट का फैसला
वे बड़े अंग्रेजी अख़बारों में अपने लेख लिखते रहे हैं. वे अक्सर अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनलों में डिबेट करते नज़र आते हैं.और सबसे खास बात ये है की राहुल गाँधी के खास में गिनती है उनकी।
वेब टीम IBC24