रायपुर. राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा में आज फेर बदल किया है। जिसके तहत अधिकारी आभा तिवारी को डिप्टी कलेक्टर कोरबा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी महासमुंद बनाया गया है जबकि आनंदस्वरुप तिवारी को डिप्टी कलेक्टर बालोद से मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंडरिया का की जिम्मेदारी दी गयी है।
ये भी पढ़े -छत्तीसगढ़ में बढे एक लाख 85 हजार 94 मतदाता
इसी के साथ प्रियंका वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंडरिया से डिप्टी कलेक्टर बालोद भेजा गया है. जबकि अंकिता गर्ग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी महासमुंद से डिप्टी कलेक्टर रायपुर बनाया गया है. आपको बता दें कि ये सभी 2015 और 2016 बैच के अधिकारी हैं.
WEB TEAM IBC24