लोक सूरज अभियान में एक ओर जहां सरकार को जनता के साथ कुछ पल बैठने का मौका मिलता है वहीं आम जनता और ग्रामीणों को भी इसका बेसब्री से इंतजार होता है आई लोक सुराज अभियान के दूसरे दिन मुख्यमंत्री रमन सिंह गरियाबंद के सेमरा गांव पहुंचे और आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई।इस चौपाल में जहां ग्रामीणों को प्रदेश के मुखिया से मिलने की ख़ुशी थी तो वहीं मुख्यमंत्री भी चारपाई पर बैठ कर छत्तीसगढ़ी में ही ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे।
बता दें कि छुरा विकासखंड के इस गांव के 300 ग्रामीण सीएम की चौपाल में पहुंचे थे।इस दौरान सीएम को देखकर कुछ लोग भावुक भी हो गए उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा करवाने के लिए उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद भी दिया। एक ग्रामीण ने तो उन्हें अपना श्रवण कुमार तक कह दिया। –
“डॉ. रमन, आप हैं हमारे श्रवण” सेम्हरा गाँव के श्री बंसी और श्री गणेश जी के इन आत्मीयता भरे शब्दों ने अभिभूत कर दिया। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत शिर्डी और शिंगनापुर तीर्थाटन से लौटे इन बुजुर्गों ने अपने अनुभव शेयर किए। इनकी खुशी ही मेरी उपलब्धि है। #LokSuraj2018 pic.twitter.com/Iwonfdbo10
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 12, 2018
मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीणों को मिलने वाले मकान और अब तक आबंटित हुए मकानों पर भी चर्चा की। मुखिया को अपने बीच पाकर लोगों ने बिंद्रा बांध निर्माण की मांग की। साथ ही छुरा-रसेला सड़क के नवीनीकरण की मांग रखी। ग्रामीणों ने गांव में सीसी सड़क, महिला समूह भवन की समस्या बताई। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल महिला समूह भवन, सीसी सड़क हेतु 10 लाख 56 रुपए की स्वीकृति दी
वेब टीम IBC24