Gurugram Work From Home Permission || Image- AI Generated File
गुरुग्राम: लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को कॉर्पोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की अपील की है। (Gurugram Work From Home Permission) पुलिस का कहना है कि इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और ट्रैफिक के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाओं की आवाजाही भी आसान रहेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
गुरुग्राम पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि लगातार बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कें और चौराहे जलभराव की चपेट में आ सकते हैं। इससे दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस ने प्राइवेट कंपनियों से कहा है कि जहां संभव हो सके कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दी जाए।
गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप तुरान ने कहा कि कम वाहन होने से ट्रैफिक पुलिस को यातायात बहाल रखने और एंबुलेंस और दूसरी आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता खाली रखने में मदद मिलेगी। (Gurugram Work From Home Permission) ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
एसीपी (ट्रैफिक) सत्यपाल यादव ने बताया कि सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक टीमें तैनात कर दी गई हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर क्रेन, हाइड्रा और सहायता दल भी लगाए गए हैं, ताकि खराब वाहन हटाए जा सकें और फंसे हुए लोगों की तुरंत मदद की जा सके।
🚨 गुरुग्राम पुलिस परामर्श | यातायात एवं मौसम अपडेट 🌧️
लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण गुरुग्राम की कई सड़कों एवं चौराहों पर जलभराव और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
📢 गुरुग्राम पुलिस सभी कॉर्पोरेट संस्थानों एवं निजी प्रतिष्ठानों से आग्रह करती है कि दिनांक 06… pic.twitter.com/Th0CLLjxma
— Gurugram Police (@gurgaonpolice) August 6, 2026
ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में बिक्री, सेवा नेटवर्क डीलर भागीदारों के लिए खोला
वाराणसी में भोर की पहली किरण के साथ गूंजेंगी शिव स्त्रोत की स्वर लहरियां
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर सवा दो बजे तक स्थगित
जम्मू कश्मीर के धार्मिक संगठन ने सूअर के मांस से बने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर जताई आपत्ति
उमर ने बाढ़ प्रभावित राजौरी का दौरा किया, राहत एवं पुनर्वास कदमों की समीक्षा की